फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No arrest of accused...police deployed in village

Shahjahanpur News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं...गांव में पुलिस तैनात

Thu, 12 Sep 2024 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
No arrest of accused...police deployed in village
बंडा। वागीशनाथ हत्याकांड में गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते गांव में पुलिस मुस्तैद है। अभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव बाबूपुर निवासी वागीशनाथ दीक्षित और सर्वेश शुक्ला के बीच रास्ता व नाली निर्माण को लेकर करीब एक माह से विवाद चल रहा था। थाने पर कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि मंगलवार सुबह नौ बजे वागीशनाथ जब नाली निर्माण करा रहे थे तभी सर्वेश शुक्ला, मुकेश शुक्ला, उमेश शुक्ला, विवेक शुक्ला व शिवम शुक्ला ने हमला कर दिया। तमंचे से गोली मारकर वागीशनाथ की हत्या कर दी। मारपीट में परिवार के अन्य लोग घायल हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में वागीश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, आरोपी मुकेश ने सीओ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उच्च अधिकारियों से मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों से साठगांठ कर सकती है। हत्या के तीसरे दिन पुलिस बल गांव बाबूपुर में तैनात रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed