{"_id":"6731f166b7c7d9047a0c24eb","slug":"nishan-yatra-taken-out-with-tableaus-in-khutar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-130984-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार में झांकियों के साथ निकाली गई निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार में झांकियों के साथ निकाली गई निशान यात्रा
विज्ञापन
खुटार में निकाली गई निशान यात्रा में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
खुटार। राजस्थान के खाटू श्याम बाबा के दरबार से लाई गई जोत के साथ नगर में निशान यात्रा निकाली गई। तमाम लोगों ने जोत के समक्ष मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया।
श्री श्याम परिवार खुटार की ओर से खुटार के माता पंथवारी मंदिर परिसर में 14 नवंबर को खाटू श्याम का संकीर्तन होना है। संकीर्तन से पूर्व तमाम भक्त जोत लेने राजस्थान में खाटू श्याम बाबा के धाम गए थे। सोमवार को जोत लेकर लौटे भक्तों का स्वागत किया गया। इसके बाद जोत और झांकियों के साथ नगर में निशान यात्रा निकाली गई।
निशान यात्रा में शामिल देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। निशान यात्रा के बाद जोत को संकीर्तन के लिए लगाए जा रहे पंडाल में स्थापित कर दिया गया। यहां भी तमाम भक्तों ने भी जोत के दर्शन किए।
विज्ञापन
आयोजकाें ने बताया कि वृंदावन के अमन मिसरी महाराज, ग्वालियर के मनोज शर्मा, लखनऊ के अंशु गोस्वामी, कानपुर के ज्योति गोस्वामी आदि 14 नवंबर को श्याम बाबा का गुणगान करेंगे।