{"_id":"644586397aa8cfdae509e234","slug":"nisarjai-feeder-remained-closed-due-to-falling-pole-light-remained-for-two-and-a-half-hours-shahjahanpur-news-c-4-1-134595-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खंभा गिरने से बंद रहा निसरजई फीडर, ढाई घंटे बत्ती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खंभा गिरने से बंद रहा निसरजई फीडर, ढाई घंटे बत्ती रही गुल
Mon, 24 Apr 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
मालगोदाम ढाका ताल के पास रविवार को गिरा था बिजली का जर्जर बिजली पोल
बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी में उठानी पड़ीं काफी दुश्वारियां
शाहजहांपुर। निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र का निसरजई फीडर रविवार को ढाई घंटे तक बंद रहा। मालगोदाम ढाका ताल के पास बिजली का पोल तेज हवा के चलते गिर गया। इस बीच शट डाउन लेकर कार्य कराया गया। इस दौरान भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा।
शहरी क्षेत्र में तमाम स्थानों पर बिजली के खंबे जर्जर हो गए हैं। इन्हें सही कराने के लिए सर्वे भी कराया गया, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। जर्जर खंभे निर्बाध बिजली आपूर्ति की राह में बाधा बन रहे हैं। रविवार पूर्वाह्न 11:40 बजे हवा के झोंके से मालगोदाम ढाका ताल के पास लगा जर्जर बिजली पोल नीचे गिर गया। खंभा गिरने से लाइन ट्रिप हो गई। लोगों ने निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी। इसके बाद बिजलीकर्मियों ने शट डाउन लेकर काम शुरू किया। नया खंभा लगवाने के बजाय उसी पोल को मरम्मत कर लगा दिया गया। इस दौरान निसरजई फीडर के सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।