{"_id":"5e7266df8ebc3e6ff06bbd19","slug":"nigam-team-remove-encrochement-shahjahanpur-news-bly4000196151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजबान तिराहे से पुत्तूलाल चौराहे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजबान तिराहे से पुत्तूलाल चौराहे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से बुधवार को मेजबान तिराहे के सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान मेजबान होटल के पास पुत्तूलाल चौराहा और बाईपास मार्ग पर रोड पटरी से खोखा, काउंटर आदि हटाए गए।
बुधवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल मेजबान तिराहे पर पहुंचा। प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया के निर्देश पर मेजबान होटल से पुत्तू लाल चौराहा की ओर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। पुत्तूलाल चौराहा और बाईपास रोड की पटरी पर लगे खोखे, काउंटर आदि को जेसीबी मशीन से हटाने की कार्रवाई हुई। नगर निगम के प्रर्वतन दल ने इस बीच 25 अस्थायी अतिक्रमण हटवाए। इसके अलावा हद्दफ चौकी रोड पर अवैध रूप से नाले के ऊपर सड़क पर होटल चलता मिला। प्रवर्तन दल ने इस होटल को भी वहां से हटवा दिया। इस दौरान टीम के सदस्य रामकुमार, विजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।