फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New Mother Dies After Giving Birth; Doctor Accused of Negligence

Shahjahanpur News: शिशु को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत, डाॅक्टर पर लापरवाही का आरोप

Sun, 10 May 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
New Mother Dies After Giving Birth; Doctor Accused of Negligence
पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते मृतका रूबी के प​रिजन। संवाद
शाहजहांपुर/मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी चांद मियां की 21 वर्षीय पत्नी रूबी की जरियनपुर सीएचसी पर शुक्रवार को शिशु को जन्म देने के कुछ घंटे बाद मौत हो गई। मृतका के पति ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतका के पति चांद मियां ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी रूबी को शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सीएचसी पर भर्ती कराया था। करीब चार बजे पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान की गई डॉक्टर की लापरवाही की वजह से कुछ समय बाद पत्नी की हालत बिगड़ गई। ब्लीडिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

हालत अधिक बिगड़ने पर पत्नी को दूसरी जगह ले जाने के लिए कहा गया। देर रात करीब डेढ़ बजे फर्रुखाबाद ले जाते समय पत्नी की मौत हो गई। सुबह करीब तीन पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि डॉक्टर व स्टॉफ ने लापरवाही बरती है। इस कारण पत्नी की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कलान की रहने वाली रूबी की शादी अभी एक साल पूर्व ही चांद मियां के साथ हुई थी। इंस्पेक्टर सोनी शुक्ला ने बताया कि मृतका के पति के आरोप के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसीएमओ पीपी श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई लिखित शिकायत करता है तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed