फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New executive committee of the District Football Association formed; Gajendra Gangwar becomes President.

Shahjahanpur News: जिला फुटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, गजेंद्र गंगवार अध्यक्ष बने

Sun, 04 Oct 2026 10:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
New executive committee of the District Football Association formed; Gajendra Gangwar becomes President.
जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में उप​स्थित छात्राएं। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को कैंट स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गजेंद्र गंगवार को जिला फुटबॉल संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

गौरव अग्निहोत्री, सहजुल इस्लाम और राजेश खन्ना उर्फ मयूर को उपाध्यक्ष चुना गया। आदर्श शर्मा को संयुक्त सचिव और प्रवीण कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कृष्ण कुमार सक्सेना, खुर्शीद आलम और रज्जन कश्यप समेत कुछ नए सदस्यों को भी संघ में मनोनीत किया गया। जिला फुटबॉल संघ के महासचिव दिलीप शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक में कौशल, प्रेमजीत, श्याम कुमार, खुर्शीद आलम, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग और दुष्प्रभावों से बचाव की दी जानकारी
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को एमपी फाउंडेशन की ओर से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एआई के बढ़ते प्रयोग, इसके उपयोग और संभावित दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग शिक्षा, चिकित्सा, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इसका उपयोग मानवहित में किस प्रकार किया जा सकता है, इस पर विद्यार्थियों से चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने एआई से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। संवाद

जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित छात्राएं। स्रोत: स्कूल

जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित छात्राएं। स्रोत: स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed