{"_id":"6a187b29c6b5485b8f08f61c","slug":"nephew-who-demanded-10-lakh-ransom-from-doctor-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-174605-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह इंदिरानगर रेलवे क्राॅसिंग के पास से डेंटल सर्जन से रंगदारी मांगने के आरोपी उनके भतीजे मयंक सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया।
डाॅक्टर ने दर्ज कराई रिपाेर्ट में बताया था कि मयंक उनके ताऊ का बेटा है और वर्तमान में खिरनीबाग में रहता है। करीब एक वर्ष तक मयंक घर में परिवार के सदस्य की तरह रहा। समय के साथ उसका व्यवहार बदल गया। पत्नी को भाभी व मां कहने वाला अब आपत्तिजनक आरोप लगाते हुए अनुचित व्यवहार कर रहा है। वह मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर गालियां देता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। डॉक्टर ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह फोन कर गालियां देते हुए मयंक ने रंगदारी मांगी। 18 फरवरी की दोपहर घर का दरवाजा खटखटाया व दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
दो मई को डॉक्टर ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि मयंक शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों व महिलाओं, स्कूल की अध्यापिकाओं से भी रंगदारी मांगकर उन्हें परेशान करता था। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि विवेचना जारी है।