फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nephew dies, uncle injured in road accident

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल

Sat, 02 Dec 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Nephew dies, uncle injured in road accident
कुलदीप का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
तिलहर। खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव हथसा निवासी गुरुपाल के 18 वर्षीय पुत्र कुलदीप उर्फ यशपाल की बाइक में बुधवार रात रटा पुल के पास किसी वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठे उनके चाचा अनुराग घायल हो गए।
विज्ञापन

कुलदीप बीए प्रथम वर्ष के छात्र थे। चकुलिया में रिश्तेदारी में आयोजित दावत में वह अपने रिश्ते के चाचा अनुराग के साथ बाइक से गए थे। बुधवार शाम दोनों घर लौट रहे थे। बिरसिंगपुर पुल के पास रात करीब आठ बजे वह हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां कुलदीप की मौत हो गई। अनुराग को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


बेटे की मौत से परिवार में मातम
-कुलदीप पढ़ाई में काफी होनहार था। वह प्राइवेट फार्म डालकर पढ़ाई कर रहा था। साथ ही परिवार के काम में भी हाथ बंटाता था। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। मां मीरा देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। वह दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed