फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nephew died of electrocution while watering the field, uncle got scorched

Shahjahanpur News: खेत में पानी लगाते समय करंट से भतीजे की मौत, चाचा झुलसा

Wed, 07 Dec 2022 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Nephew died of electrocution while watering the field, uncle got scorched
कलान। थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी कदीर के पुत्र समी (25) करंट लगने से झुलस गया। उसे बचाने आए चाचा अनीस उर्फ गुड्डू भी चपेट में आ गए। बाद में समी की मौत हो गई, जबकि अनीस को बदायूं रेफर किया गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को समी और अनीस खेत पर बरसीम में पानी लगा रहे थे। खेत के पास ही बिजली का पोल लगा है। एलटी लाइन की सपोर्ट के लिए अर्थिंग का तार खेत में लगा था। खेत की सुरक्षा के लिए कंटीले तार भी लगा रखे थे, जो सपोर्टिंग तार से छू रहे थे। पानी की वजह से सपोर्टिंग तार में करंट आ गया। कंटीले तारों से समी का पैर छू जाने से वह चपेट में आ गया। उसे बचाने आया गुड्डू भी झुलस गया।
विज्ञापन

आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत ही विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर बिजली सप्लाई को बंद कराया। लाइन कट होने के बाद दोनों को सीएचसी कलान भेजा गया। जहां डॉक्टर ने समी को मृत घोषित कर दिया। अनीस को बदायूं रेफर किया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। समी अविवाहित था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed