फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ncc camp inspection by brigadier chatwal

ब्रिगेडियर चटवाल ने किया  एनसीसी कैंप का निरीक्षण

Thu, 15 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
25 यूपी बटालियन में चल रहे एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण कैंप का निदेशालय से आए डिप्टी डायरेक्टर ब्रिगेडियर एचएमएस चटवाल ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी की स्थापना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सशस्त्र सेना में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा के साथ जीविकोपार्जन का यह सबसे अच्छा माध्यम है। युवाओं को चाहिए कि वह एनसीसी के माध्यम से अनुशासित रहकर एकता का मूलमंत्र याद रखें। जीवन में सफल होने के लिए कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती है। 
विज्ञापन

ब्रिगेडियर चटवाल ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से युवाओं का एक ऐसा संगठन तैयार किया जाता है, जो संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित होकर देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रह सके। यहां झूठ बोलने और बहानेेबाजी से काम नहीं चलता, बल्कि चरित्रवान, निष्ठावान, गुणवान देशभक्त को तराशा जाता है। इस दौरान उन्होंने थल सेना के लिए तैयार की जा रही बालिकाओं की यूनिट की भी जानकारी ली। ब्रिगेडियर चटवाल को लेफ्टिनेंट कर्नल एचएस पांडेय ने मैप रीडिंग, कर्नल परमदीप सिंह ने फायरिंग, कर्नल केएस शहरावत ने बाधा दौड़ और टेंट पिचिंग आदि के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कैंप कमांडेंट कीर्तिचक्र मेजर सुशील कुमार सिंह, प्रभारी ग्रुप कमांडर कर्नल वीके सिंह, कैप्टन ज्योति चौधरी, लेफ्टिनेंट अनिलेश सिंह, लेफ्टिनेंट जय प्रकाश सिंह, लेफ्टिनेंट बीनम सक्सेना, मेजर अनिल मालवीय, कैप्टन उदयराज, सूबेदार दर्शन सिंह, सूबेदार बल्देव सिंह, सूबेदार मेजर भारत सिंह, सूबेदार मनीराम, नायब सूबेदार लायक राम, हवलदार रुडमल, जीसीआई मोनिका, जीसीआई नीता यादव, सुमन आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed