{"_id":"65004c4b9efbbbdb4f0396bf","slug":"ncc-cadets-made-aware-to-avoid-cyber-crime-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-4547-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एनसीसी कैडेटाें को साइबर अपराध से बचने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एनसीसी कैडेटाें को साइबर अपराध से बचने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जागरुकता कार्यक्रम के बाद महिला पुलिस को सम्मानित करते कर्नल विजय मिश्रा। स्त्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। साइबर अपराध से बचाव के लिए एनसीसी कैडेट को जानकारी दी गई। इस बीच पुलिस विभाग में आमजन की सेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया।
साइबर सेल प्रभारी रीतेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आर्मी कैंट एरिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैडेट को पुलिस ने यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से सावधान रहने, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से धोखाधड़ी समेत कई जानकारियों को साझा कर बचाव के बारे में बताया। कहा कि ऑनलाइन एप के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने के समय सावधानी बरतें।
इसके बाद महिला थाने की टीम ने महिला अपराध एवं सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए शासन व पुलिस की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आर्मी कमांडिंग ऑफिसर विजय मिश्रा ने पुलिस टीम को स्मृति चिह्न भेंट किया।