फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nawada-Khudaganj and Gadhiyarangin buses suffer loss of revenue due to dangerous vehicles

Shahjahanpur News: डग्गामार वाहनों से नवादा-खुदागंज और गढि़यारंगीन की बसों को राजस्व का नुकसान

Tue, 22 Oct 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 22 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Nawada-Khudaganj and Gadhiyarangin buses suffer loss of revenue due to dangerous vehicles
शाहजहांपुर। डिपो से नवादा-खुदागंज और गढि़या रंगीन तक चलने वाली बस सेवा प्रत्येक महीने परिवहन निगम को लाखों रुपये का घाटा करा रही हैं। नाममात्र के यात्रियों के साथ बसों के चलने से राजस्व कम आ रहा है। माना जा रहा है कि डग्गामार वाहनों के कारण बसों के लिए यात्री नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

कटरा विधानसभा क्षेत्र में कुछ समय पहले दोनों सेवाओं को शुरू कराया गया था, पर उम्मीद के मुताबिक दोनों बसों से राजस्व प्राप्त नहीं हो सकी है। रोजाना शाम में चलने वाली बसें निगम को घाटा करा रही हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो शाहजहांपुर से नवादा-खुदागंज जाने वाली बस से अगस्त में 45 हजार, सितंबर में 88500 और 20 अक्तूबर तक 61500 रुपये का घाटा हो चुका है। गढि़या रंगीन की सेवा में अगस्त में 65 हजार के राजस्व का नुकसान हुआ। सितंबर में कुछ बसों ने अच्छा राजस्व दिया। 20 अक्तूबर तक 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इतना घाटा होने के बाद भी बसों को दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------
70 प्रतिशत राजस्व की दरकार, रोड़ा बन रही दोनों सेवाएं
-परिवहन निगम की बसें त्योहारी सीजन में 30 से 35 लाख रुपये प्रति महीने कमाती हैं। आम दिनों में यात्री घटने से इनकम डाउन हो जाती है। रविवार को निगम को 21 लाख 85 हजार रुपये का राजस्व मिला है। अधिकारियों की मानें तो 70 प्रतिशत राजस्व को बेहतर माना जाता है। गढि़यारंगीन व नवादा की सेवा के घाटे के चलते लक्ष्य के नजदीक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
निजी गाड़ियां कर रहीं नुकसान
-खुदागंज समेत कई इलाकों में निजी गाड़ियां सस्ते में गंतव्य तक पहुंचाकर निगम के खजाने का नुकसान पहुंचा रही हैं। इसमें इको कार सबसे ज्यादा दौड़ रहीं हैं। ये बरेली मोड़ से दिल्ली, बरेली तक जाकर निगम को लंबे मार्ग से मिलने वाले राजस्व को तगड़ा नुकसान दे रही हैं।
--------
दोनों बसों के चालकों से बातचीत की है। जल्द ही एआरटीओ के साथ संयुक्त चेकिंग कर अवैध रूप से दौड़ने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा।
रामप्यारे प्रसाद, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed