{"_id":"6248a6833545f370297a8988","slug":"navratri-establishment-done-in-houses-and-temples-shahjahanpur-news-bly4801623111","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्रों का शुभारंभ, मंदिरों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्रों का शुभारंभ, मंदिरों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
नवरात्रि के प्रथम दिन दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने श्रद्धालु की लगी भीड़ । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चैत्र प्रतिपदा पर शनिवार को घट स्थापना के साथ वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ हो गया। घरों व देवी मंदिरों में घट स्थापना की गई। इसके बाद देवी मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन किया गया। मंदिरों में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
शनिवार सुबह लोग जल्दी उठे और घर की साफ-सफाई में जुट गए। स्नान आदि के बाद चौकी सजाकर शुभ मुहूर्त पर विधिवत घट स्थापना की गई। इसके बाद अज्ञारी डाली और देवी मां का आह्वान किया। दुर्गा शप्तशती का पाठ व आरती की गई। श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रतिपदा का व्रत रखा। कइयों ने प्रतिपदा से नवमी तक उपवास रखना शुरू किया। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु देवी मंदिरों पर पहुंचे।
सुबह से ही बाबा विश्वनाथ मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, काली बाड़ी मंदिर, काली माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर आदि में मां की आराधना करने के लिए देवी भक्तों की भीड़ लगी रही। नवरात्र का पहला दिन होने की वजह से कई भक्तों ने मंदिर में घट स्थापना की। घट स्थापना के साथ दुर्गा चालीसा व दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।
विज्ञापन
भक्तों ने नारियल, फल, मिठाई, चुनरी, शृंगार पिटारी आदि मां को अर्पित किया। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों पर भी नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचे। कई जगह मेला का शुभारंभ भी हुआ, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की।

नवरात्रि के प्रथम दिन ढोलक बजाकर देवी गीत गाती महिलराएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में नवरात्रि के प्रथम दिन संकट मोचन मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करतीं महिलरा?- फोटो : SHAHJAHANPUR

नवरात्रि के प्रथम दिन श्रीबाबा विश्वनाथ मंदिर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संव- फोटो : SHAHJAHANPUR

नवरात्रि के प्रथम दिन दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR