{"_id":"2ad0e2957a9e436c69957405272d582f","slug":"navoday-vidhyalay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय परीक्षा के प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय परीक्षा के प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के हथौड़ा बुजुर्ग स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा 2015 के प्रवेश पत्रों का वितरण होना शुरू हो गया। ये प्रवेश पत्र सभी छात्र-छात्राएं अपने ब्लाक संसाधन केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं। नगर क्षेत्र सहित सभी स्थानों पर प्रवेश पत्रों का वितरण होना शुरू हो गया है। इसकी परीक्षा सात फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक होगी।
जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा में सभी ब्लाकों से 5269 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इसमें से 148 लोगों के आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। अब 5121 छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र उनके ब्लाकों में भेज दिए गए हैं। ब्लाक स्तर पर इन प्रवेश पत्रों का वितरण होना भी शुरू हो गया है।
इस परीक्षा में भावलखेड़ा ब्लॉक का सेंटर इस्लामियां इंटर कालेज, बंडा का जीआईसी, जलालाबाद का सरदार पटेल हिंदू इंटर कालेज, मिर्जापुर का देवी प्रसाद इंटर कालेज, निगोही, खुटार का आर्य महिला इंटर कालेज, मदनापुर एवं तिलहर नगर का एबीरिच इंटर कालेज, ददरौल का हरकुमार कन्या इंटर कालेज, पुवायां और शाहजहांपुर शहर का संजय सरस्वती इंटर कालेज, खुदागंज का जनता इंटर कालेज, सिंधौली का सुदामा प्रसाद इंटर कालेज, कलान और जैतीपुर का जीजीआईसी, तिलहर ग्रामीण और कांट का सेंटर आर्य कन्या इंटर कालेज में बनाया गया है।