{"_id":"67c8a1b2fb069a0ff5050967","slug":"nagar-panchayat-land-freed-from-encroachment-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-138972-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नगर पंचायत की जमीन को कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नगर पंचायत की जमीन को कराया कब्जा मुक्त
Thu, 06 Mar 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेशानुसार एसडीएम जीत सिंह राय और सीओ ज्योति यादव ने बुधवार को मुख्य चौराहा पर स्थित नगर पंचायत की कीमती ज़मीन को कब्जा मुक्त करा लिया। इस दौरान कब्जेदाराें ने विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने कड़े तेवर दिखाते हुए अवैध कब्जे जेसीबी से हटवा दिए।
मोहल्ला मुगलान निवासी नगर पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य मिर्जा नईम बेग ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके नगर पंचायत की इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने की अपील की थी। न्यायाधीश अरुण भंसाली ने मामले की सुनवाई कर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी को जमीन कब्जा मुक्त कराने के आदेश जारी किए थे। न्यायिक आदेश के अनुपालन में प्रभारी ईओ कल्पना शर्मा ने जमीन पर काबिज कस्बे के मो, शरीफ अहमद, अनीस अहमद, मुर्शिद अली, सैजुद्दीन, पप्पू कुरैशी, जावेद अंसारी, आलम, तौसीफ, विनोद गुप्ता आदि को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जमीन खाली करने को कहा था।
इसके बावजूद कब्जेदारों ने अपना कब्जा हटाकर जमीन खाली नहीं की। इस पर बुधवार को एसडीएम, सीओ और ईओ आदि अधिकारी तहसीलदार जयप्रकाश यादव व ईओ के साथ भारी पुलिस बल और जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक चली कार्रवाई में चौराहे पर स्थित एक होटल व कबाड़ की तीन दुकानों समेत टिन के कई खोखों को जेसीबी मशीन से हटा दिया गया। एक पक्की दुकान को भारी विरोध के कारण नहीं तोड़ा जा सका।
विज्ञापन
000
न्यायालय के आदेशानुसार नगर पंचायत की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की न्यायोचित कार्रवाई की गई है। किसी के विरोध करने से न्यायालय स्तर की कार्रवाई को नहीं रोका जाएगा। जमीन को अवैध कब्जे से नियमानुसार खाली कराया है और यह कार्रवाई जारी रहेगी। नगर पंचायत के तालाब और अन्य सरकारी जमीनों को भी शीघ्र कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
-जीत सिंह राय, एसडीएम तिलहर