फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nagar Palika's first woman president Saroj Gupta passed away

Shahjahanpur News: नगर पालिका की पहली महिला अध्यक्ष सरोज गुप्ता का निधन

Mon, 02 Jun 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nagar Palika's first woman president Saroj Gupta passed away
सरोज गुप्ता। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। नगर पालिका परिषद शाहजहांपुर की पहली महिला अध्यक्ष सरोज गुप्ता का सोमवार को निधन हो गया। वह करीब 75 साल की थीं। भाजपा व कई समाजसेवी संगठन में सक्रिय रहीं। सूचना पर घर पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

सदर बाजार निवासी सरोज गुप्ता वर्ष 1995 में भाजपा के टिकट पर नगर पालिका परिषद के चुनाव में जीती थीं। उन्होंने निकहत इकबाल को हराया था। कार्यकाल पूरा करने के बाद वह भाजपा महिला मोर्चा के विभिन्न पदों पर रहीं। एक बार कांग्रेस से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। भाजपा, बाथम वैश्य, योग संस्थान समेत कई संगठनों में रहीं सरोज गुप्ता की तबीयत पिछले कुछ वर्ष से खराब चल रही थी। उनका लखनऊ में उपचार चल रहा था। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पार्थिव देह के आने पर तमाम लोगों ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। वह अपने पीछे बेटा चंद्रमणि गुप्ता व सूर्य मणि गुप्ता को छोड़ गईं हैं। उनकी बहू नीतू गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा में महानगर उपाध्यक्ष हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व चेयरपर्सन सरोज गुप्ता के निधन पर नगर निगम परिसर में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed