{"_id":"61d4a04d7cbd31298303bc37","slug":"nagar-kirtan-yatra-taken-out-from-rampur-kalan-gurdwara-shahjahanpur-news-bly4715207110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कलां गुरुद्वारा से निकली नगर कीर्तन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर कलां गुरुद्वारा से निकली नगर कीर्तन यात्रा
विज्ञापन
ामपुर कलां से निकली कीर्तन यात्रा में शामिल पंज प्यारे
- फोटो : POWAYAN
खुटार। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में खुटार के गांव रामपुर कलां गुरुद्वारे से मंगलवार सुबह आठ बजे नगर कीर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा खुटार और बंडा क्षेत्र के कई गुरुद्वारों से होती हुई शाम को रामपुर कलां गुरुद्वारा वापस पहुंची। यात्रा के समापन पर आतिशबाजी की गई।
भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए भी कीर्तन यात्रा में सिख संगत उमड़ी। यात्रा में 35 ट्रैक्टर ट्रॉलियां और दो दर्जन से अधिक कारों का काफिला शामिल रहा। एक वाहन पर गुरु जी का भव्य दीवान सजाया गया था। कई ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर महिलाएं और रागी जत्थे कीर्तन करते चल रहे थे। यात्रा का खुटार, खमरिया, बंडा सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर संगत ने कीर्तन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फल बांटे गए।
देर शाम यात्रा वापस रामपुर कलां गुरुद्वारा पहुंची, यहां संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान गुरुद्वारे को भव्य तरीके से सजाया गया और आतिशबाजी की गई। रागी जत्थों ने गुरु महिमा का बखान करते हुए लोगों को गुरुओं के बताए रास्ते पर चलने को कहा। आयोजन में गुरुद्वारे के प्रधान नरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, जगदीप सिंह, गुरमेल सिंह, दिलबाग सिंह सहित तमाम संगत का सहयोग रहा।
विज्ञापन
पटाखा बुलेट पर लगाया प्रतिबंध
कीर्तन यात्रा के आयोजकों ने गुरुद्वारे से घोषणा कर ऐसी बुलेट बाइक को यात्रा में प्रतिबंधित कर दिया था, जिसमें मोडीफाइड साइलेंसर लगे हुए थे। एनाउंस किया कि ऐसी बाइकों को यदि कोई लेकर आया तो पुलिस बाइक का चालान कर देगी।

गांव रामपुर कलां में निकाली गई कीर्तन यात्रा में सजा गुरू जी का दीवान- फोटो : POWAYAN