Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nagar Kirtan

Shahjahanpur News: नगर कीर्तन में संगत ने गुरु के दीवान के समक्ष मत्था टेका

Fri, 27 Nov 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan
बंडा में नगर कीर्तन यात्रा में शामिल पंज प्यारे। संवाद
पुवायां। गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बंडा से नगर कीर्तन निकाला गया। जिसका मझिगवां, बिलंदापुर, पुवायां सहित कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के बंडा में समापन पर शानदार आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

बंडा के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव से शुरू हुई कीर्तन यात्रा के बंडा के मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर गतका दल ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद यात्रा परवाना चक्की, दलेलापुर, रामपुर हीरा, बसंतापुर, बनिगवां, चित्तरपुर, जुझारपुर होती हुई पुवायां पहुंची। पुवायां में राजीव चौक पर संत सिपाही रंजीत अखाड़ा गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा से आए गतका दल और बंडा के गांव ददिउरी के गतका दल के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कीर्तन यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाकर और पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद के रूप में फल वितरित किए गए। गौरी फिलिंब्या स्टेशन मझिगवां में पूर्व विधायक शकुंतला देवी और अंकुर कुमार ने संगत को फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में सबसे आगे पंज प्यारे और पीछे एक वाहन पर श्री गुरुग्रंथ साहिब की फूलों की लड़ियों से सजी पालकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसके पीछे तमाम ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर महिलाएं शबद कीर्तन करते चल रहीं थीं। तमाम लोगों ने गुरु के भव्य दीवान के समक्ष मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कई स्थानों पर संगत ने स्टॉल लगाकर चाय, फल, बिस्किट, पानी, पकौड़े आदि वितरित किए। डॉ. जसपाल सिंह, बलजिंदर सिंह और महाराजा मार्केट के व्यापारियों ने संगत को फल वितरित किए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा।
--
पूरे दिन चला लंगर
कीर्तन यात्रा का पुवायां के गुरुद्वारा गुरुनानक जी बाग पहुंचने पर संगत ने भव्य स्वागत किया। यहां यात्रा में शामिल संगत को प्रसाद के रूप में फल, मिष्ठान, पानी आदि वितरित किया गया। संगत ने गुरुद्वारे में गुरु के दीवान के समक्ष मत्था टेका। इस दौरान पूरे दिन लंगर चलता रहा।
--
गतका दल के कलाकारों का प्रदर्शन देख हैरत में पड़े लोग
पुवायां में कीर्तन यात्रा में अखाड़ा दल के कलाकारों का प्रदर्शन देखने के लिए काफी भीड़ रही। तलवार से पेट पर रखे केले को काटना, आंखों पर पट्टी बांधकर भाले से नारियल फोड़ना सहित अन्य करतब देख लोगों की सांसे ऊपर-नीचे होती रहीं। पुवायां के राजीव चौक पर अखाड़ा दल के लोगों ने खूब करतब दिखाए।
--
जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत
बंडा। गुरुनानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर बंडा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। फूलों से सजी पालकी के आगे पंज प्यारे चल रहे थे। महिलाएं कीर्तन कर रहीं थीं। यात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया।



गुरु ताल आगरा से आए बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में निकली यात्रा में जत्थेदारों ने करतब दिखाए। गांव ददिउरी के सरदार कृपाल सिंह ने अपने जत्थेदारों के साथ 70 विधाओं के करतब दिखाए। गुरु ताल आगरा के हरपाल सिंह महंत ने भी प्रदर्शन किया। तेग बहादुर स्कूल के प्रबंधक जोग सिंह ने अंगवस्त्र और सिरोपा भेंट किया।




शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लेकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर रछपाल सिंह, कमल सिंह, भाई सुशील सिंह, भाई रनजीत सिंह, हनी सिंह और गुरुद्वारे के बाबा अमर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद

बंडा में नगर कीर्तन यात्रा में शामिल पंज प्यारे। संवाद

बंडा में नगर कीर्तन यात्रा में शामिल पंज प्यारे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed