{"_id":"614248f78ebc3e24c85b6f73","slug":"murder-shahjahanpur-news-bly459741817","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र समेत आठ पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र समेत आठ पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जलालाबाद के नयागांव गुलड़िया में पेड़ से संदीप तिवारी का शव अंगोछे के सहारे लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने बाप-बेटों समेत आठ लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना परौर क्षेत्र के गांव बम्होरा निवासी जगदीश तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के रहने वाले कमलेश व अचलेश इन दिनों जलालाबाद स्थित कांशीराम कॉलोनी में रह रहे हैं। जगदीश का आरोप है कि उनके छोटे भाई संदीप तिवारी से बम्होरा व बहमनीखेड़ा गांव स्थित उसके हिस्से की सात बीघा जमीन कमलेश व अचलेश ने अपनी पत्नियों नन्हीं देवी व विमला के नाम अप्रैल में करा ली थी। रकम आगे दे देने की बात कही थी। आरोप है कि संदीप अपने रुपये उन लोगों से मांग कर रहा था। मंगलवार को संदीप अपने रुपये लेने के लिए कमलेश व अचलेश के पास कांशीराम कॉलोनी गया था। आरोप है कि उन लोगों ने रुपये देने के बजाय संदीप को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।
मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे संदीप मौका पाकर कॉलोनी से भागकर नयागांव गुलड़िया में रहने वाले अपने चचेरे भाई सत्येंद्र तिवारी के यहां जा पहुंचा। आरोप है कि कुछ देर बाद अचलेश, कमलेश और विमलेश और कमलेश के लड़के ननकू, जितिन व नितिन तथा गांव नयागांव गुलड़िया के रहने वाले उनके रिश्तेदार हरिओम व पवन के साथ बाइक लेकर सत्येंद्र के घर आ धमके। वहां से संदीप को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे। सत्येंद्र के विरोध करने पर कमलेश ने तमंचा निकाल लिया और उसे धमकाते हुए संदीप को जबरिया बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। सत्येंद्र ने इसकी सूचना जगदीश को दी। उसने फोन से जलालाबाद पुलिस को पूरी घटना बताई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि रुपये हड़पने के प्रयास में सबने मिलकर संदीप की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी और आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया।
विज्ञापन
सीओ जलालाबाद अरविंद कुमार ने बताया कि सभी आठ आरोपियों के खिलाफ अपहरण व हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।