{"_id":"6127ebd58ebc3e79b0145652","slug":"murder-shahjahanpur-news-bly457596331","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से युवक की मौत, परिजन बोले- हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से युवक की मौत, परिजन बोले- हत्या की
विज्ञापन
गुमसुम बैठे मृतक सनी के बच्चे । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही। ससुराल में रह रहे युवक का गोली लगा शव संदिग्ध हालात में घर के बाहर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
निगोही थाना क्षेत्र के हमजापुर चौराहा निवासी सनी मिश्रा (40) पिछले करीब सात साल से पचदेवरा गांव स्थित ससुराल में पत्नी प्रीती और तीन बच्चों दिव्यांश (तीन), प्रियांश (पांच), श्रद्धा (सात) के साथ रहते थे। बुधवार रात करीब दस बजे घर के बाहर सनी का गोली लगने से लहूलुहान शव पड़ा मिला। गांव के किसी शख्स ने बृहस्पतिवार सुबह सनी के भाई रोहित को फोन पर घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद सनी के पिता सुरेंद्र मिश्रा ने ससुराल पक्ष पर जमीन को लेकर गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है।
सनी के ससुर परशुराम ने बताया कि सनी बुधवार रात करीब सात बजे अपने पिता से मिलने निगोही गया था। इसके बाद उसकी जानकारी नहीं हो सकी। रात करीब दस बजे उसका शव घर के बाहर बग्गर के निकट देखा गया। तब पुलिस को सूचना दी गई। परशुराम के मुताबिक उनके संज्ञान में ऐसा कोई विवाद नहीं है, जिसकी वजह से सनी ने आत्महत्या की हो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शव के पास से तमंचा बरामद हुआ है। युवक की कनपटी पर गोली लगी है। पुलिस प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही है।
विज्ञापन
एसपी एस. आनंद ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।