फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Murder-Accused Wife and Her Lover, Residing in Himachal, Arrested

Shahjahanpur News: हिमाचल में रह रही हत्यारोपी पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Murder-Accused Wife and Her Lover, Residing in Himachal, Arrested
तिलहर थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी प्रेमी-प्रेमिका। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। छह साल पूर्व मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के समधाना गांव निवासी प्रापर्टी डीलर सतीश चंद्र की हत्या के मामले में हत्यारोपी उनकी पत्नी सुनीता व उसके प्रेमी कपिल गंगवार को पुलिस ने रविवार सुबह सरयू पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ 15 अप्रैल को अपने भाई की शादी में चोरी छिपे शामिल हुआ था। वापसी के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों पिछले चार साल से हिमाचल प्रदेश में रहे थे। इससे पूर्व दोनों नोएडा में रहते थे।
विज्ञापन

19 मई 2020 को सुनीता गंगवार ने अपने ननदोई व प्रेमी कपिल गंगवार के साथ मिलकर पति सतीश चंद्र को जहर देने के बाद उनकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता लेखराज ने प्रेमपाल, वीरावती, सुनीता व कपिल गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में प्रेमपाल व वीरावती की संलिप्तता असत्य पाई गई थी।
विज्ञापन

जांच में प्रकाश में आया था कि मृतक सतीश चंद्र तिलहर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। उसकी पत्नी सुनीता का अपने ही ननदोई कपिल गंगवार के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। जानकारी होने पर सतीश ने विरोध किया तो योजनाबद्ध तरीके से उनकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या की और बेटों को ससुराल में छोड़ अपनी बेटी को लेकर प्रेमी संग चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि इस बीच करीब दो वर्ष तक दोनों नोएडा क्षेत्र में अपनी पहचान छिपाकर रहे। वहां कपिल गंगवार बच्चों को पढ़ाता था। वर्ष 2022-23 में जब पुलिस को भनक लगी तो दोनों हिमाचल प्रदेश भाग गए। पिछले साल पांच फरवरी को दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। घटना के समय कपिल गंगवार ओसीएफ शाहजहांपुर में अप्रेंटिस किया करता था। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने टीम को शाबाशी दी।





बच्ची को साथ रखने से किया मना
सीओ ज्योति यादव ने बताया कि आरोपी कपिल गंगवार और सुनीता पिछले छह वर्षों से बिना आधार कार्ड और पैन कार्ड का उपयोग किए गुप्त तरीके से अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। उत्तराखंड समेत कई स्थानों पर दबिशें दीं गई थीं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद बच्ची को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है। परिजन थाने पहुंचे, लेकिन बच्ची को अपने साथ रखने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। ऐसे में उसे अनाथ आश्रम भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। विचाराधीन मुकदमे की तारीख 24 मई लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed