{"_id":"698cc35a64651cbdd20b80f5","slug":"munshi-filed-a-report-against-the-couple-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-165360-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुंशी ने दर्ज कराई दंपती पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुंशी ने दर्ज कराई दंपती पर रिपोर्ट
विज्ञापन
पुवायां। गांव धरमगदापुर जप्ती निवासी सतीश कुमार ने दंपती के खिलाफ जातिसूचक गाली-गलौज और पिटाई करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सतीश ने पुलिस को बताया कि वह सिविल कोर्ट में वकील रतींदु मनोहर द्विवेदी के पास मुंशी हैं। दो फरवरी को वह कोर्ट परिसर में कार्य कर रहे थे। इस बीच बंडा के गांव कुंवरपुर रत्ती निवासी राजेश कुमार, राजेश की पत्नी तारावती आकर उनसे अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर राजेश और तारावती ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के सामने भी दंपती ने मारपीट की और जरूरी कागज फाड़ दिए। पुलिस और वकीलों ने उनको बचाया। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद