फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipality members submitted letter to EO regarding various problems

Shahjahanpur News: विभिन्न समस्याओं को लेकर पालिका सदस्यों ने ईओ को सौंपा पत्र

Sun, 10 Mar 2024 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 10 Mar 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Municipality members submitted letter to EO regarding various problems
पुवायां। नगर पालिका के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व में अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं होने से बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन


पालिका सदस्य सूर्यप्रकाश, सपना वर्मा, जितिन कुमार, हिमानी वर्मा, राजेश त्रिवेदी, सचिन वर्मा, विनय मिश्रा, सरोज सिंह, अंग्रेश सिंह, रजनीश कुमार शर्मा, रंजीत कुमार, सुशीला देवी, सुषमा, सोभा गुप्ता, प्रीती, आदर्श कुमार कनौजिया ने ईओ को संबोधित पत्र शनिवार को नगर पालिका में देकर बताया कि वह लोग सात मार्च को हुई बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। कारण था कि पूर्व में हुई बैठकों में दिए गए कई आवश्यक प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं होने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सूची नहीं मिलने, वार्ड में कई जगह डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठने, घरों में स्वच्छ पानी की सप्लाई नहीं हो पाने, वार्डों में गंदा पानी भरा रहने, वार्डों में टूटी नालियों और सड़कों की मरम्मत होने, नगर में कई जगह हैंडपंप खराब होने आदि समस्याओं को लेकर अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई है। उनके दिए गए प्रस्तावों पर सुनवाई नहीं होने के कारण वह लोग सात मार्च की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। सदस्यों ने पत्र की प्रति उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव, नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त और डीएम को भी भेजी है। इस संबंध में चेयरमैन संजय गुप्ता का कहना है कि सभी सदस्यों और नगर के लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का पूरा काम किया जा रहा है। आगे भी कार्य जारी रहेगा। सात मार्च को हुई बोर्ड की बैठक का कोरम पूरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed