फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal corporation removed encroachment by bulldozer in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, दुकानदारों में मची खलबली

Wed, 25 Sep 2024 07:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Sep 2024 07:38 PM IST
सार

शाहजहांपुर में बुधवार को गदियाना स्थित बर्फखाना से श्यामतगंज गौटिया रोड तक अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही। 

विज्ञापन
Municipal corporation removed encroachment by bulldozer in Shahjahanpur
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में नगर निगम की ओर से बुधवार को गदियाना स्थित बर्फखाना से श्यामतगंज गौटिया रोड तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्थाई रूप से बनाई गई दुकानों व सड़क पर रेता-मोरंग डालकर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलने से हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान विरोध के सुर उठे लेकिन अधिकारियों की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली।

विज्ञापन


उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर बाद प्रवर्तन दल की टीम गदियाना पहुंची। यहां बर्फखाना के पास से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया गया। जिन दुकानदारों ने सड़क तक अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर रखा था उनको तत्काल हटने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को देखकर कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। लेकिन कई ऐसे थे जोकि हटने को तैयार नहीं थे। जिस पर उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने जेसीबी चलाने के निर्देश दिए। इससे अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


जेसीबी से बांस की पाड़ से बनी दुकानों को तोड़कर फेंक दिया या। इसके साथ ही रोड पर रखे गए खोखे और सड़क पर पड़ी रेता-मोरंग को भी जेसीबी से हटा दिया गया। अधिकारियों की सख्ती देख सड़क पर खड़े ठेले इधर-उधर हो गए। इस मौके पर वार्ड पार्षद के पति छंगेलाल, नगर निगम से कर अधिकारी शिवपूजन, अनिल, राजस्व विभाग से विजय शुक्ला, प्रवर्तन दल के अजीम व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed