फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mulayam Youth Brigade chief welcomed

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Sun, 04 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सपा मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा का गोला से पूरनपुर जाते समय नगर के तिकुनियां चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद अनिल वर्मा ने कार्यकर्ताओं से सपा की जन हितैषी योजनाओं को गांव गांव जाकर लोगों तक पहुंचाने की अपील की और संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय शेष नहीं है। कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। अनिल वर्मा ने कहा कि नोट बंदी से देश भर की जनता परेशान है। दिन भर लाइन में लगने के बाद भी गरीब को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। बसपा सत्ता में आने के बाद सारा रुपया पत्थरों की मूर्तियां बनाने में व्यय कर देती है, लोग बसपा, भाजपा सहित अन्य पार्टियों की हकीकत जान गए हैं। इस मौके पर गोपाल अग्निहोत्री, सुधीर त्रिवेदी, राजेश वर्मा, जगदीश वर्मा, मुकेश वर्मा, संजय पटेल, मनोज वर्मा, लोकराम वर्मा, बाबूराम वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed