{"_id":"640f17d1a410444b9d2e9dd7390d9775","slug":"mr-miss-comptition-in-shahjahanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" रैंप पर बच्चों-युवाओं ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंप पर बच्चों-युवाओं ने बिखेरा जलवा
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिएटिव आर्ट ईवेंट मैनेजमेंट ग्रुप के बैनर तले गांधी भवन में मिस्टर एंड मिस प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसमें युवाओं के साथ बच्चों ने भी रैंप पर जलवे बिखेरे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा ने किया। इसके बाद जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने रैंप पर उतरकर खूब तालियां बटोरीं। पहले ट्रेडिशनल और इंट्रोडक्शन राउंड में जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद फार्मल और वेस्टन राउंड चला। निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. नमिता सिंह, तराना जमाल, पूजा भार्गव, मनोज मंजुल और राजीव भोला ने प्रतिभागियों से सवाल पूछे। मॉडलिंग के दौरान ही डांसिंग और सिंगिंग प्रतियोगिता भी हुई।
गायन के निर्णायक मंडल में अमान उल्ला खां, शिखा, धर्मेंद्र सक्सेना तथा डांसिंग में केशव पंडित, मोहम्मद इजहार और शहबाज खान निर्णायक रहे। संचालन प्रमोद प्रमिल और नरेंद्र सक्सेना ने किया। व्यवस्था में अनूप गुप्ता, मंगरे लाल, डॉ. अमित सिंह, रजत सक्सेना, डीके सक्सेना आदि का योगदान रहा।