फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MP sent proposal for construction and repair of district roads

Shahjahanpur News: राज्यसभा सांसद ने जिले की सड़कों के निर्माण व मरम्मत का प्रस्ताव भेजा

Fri, 25 Nov 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
MP sent proposal for construction and repair of district roads
शाहजहांपुर। जिले की जर्जर सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने करीब तीन दर्जन सड़कों की स्थिति से अवगत कराते हुए कार्य को शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने कैबिनेट मंत्री को भेजे प्रस्ताव में सिंधौली में खिरिया रसूलपुर से पचदेवरा, नगरिया प्रयागपुर गुरुद्वारा से ग्राम बंसई, आलमपुर से ताहरपुर, महानंदापुर होते हुए शाहजहांपुर पलिया मार्ग तक सड़क बनवाने की मांग की है। इसी तरह पुवायां में इटौली जड़ौली रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग गौटिया इकघरा से निशान सिंह के फार्म के पास गुरुद्वारा होते हुए जिले की सीमा तक, रसूलपुर से शिवपुरी खंजी मार्ग तक, मझगवां से बिलंदपुर आदि तक सड़क का प्रस्ताव भेजा है। सांसद ने खुटार की कई सड़कों को सही कराने की अपील की है। इसके अलावा सांसद ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को भी संपर्क मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed