फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MP in the Banda area Inspection of wheat

सांसद ने बंडा क्षेत्र में किया गेहूं की फसल का मुआयना

Sun, 05 Apr 2015 11:52 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Sun, 05 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
 MP in the Banda area Inspection of wheat
सांसद कृष्णाराज ने रविवार को पुवायां और बंडा क्षेत्र के कई गांवों में बारिश और हवा से फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान किसानों ने सांसद को अपनी व्यथा से अवगत कराया। सांसद ने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने रविवार को पुवायां के गांव बनिगवां, बंडा के गांव ढका घनश्याम, बंडा, जलालपुर, चरखी देवरी, उगनापुर, भौरखेड़ा, कंचनपुर, कमालपुर, देवकली, पिपरा जप्ती आदि में पहुंचकर किसानों से बात की और गेहूं आदि फसलों में बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सांसद ने किसानों के साथ खेतों में जाकर फसल का मुआयना भी किया। श्रीमती राज ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हित में काम कर रही है। बारिश और आंधी से फसलों में हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान निराश न होकर केंद्र सरकार पर भरोसा रखें।
विज्ञापन

किसानों ने सांसद को बताया कि बारिश से 40 फीसदी से अधिक फसल नष्ट हो गई है। कई स्थानों पर इससे ज्यादा भी नुकसान हुआ है। सांसद के साथ सत्यभान सिंह भदौरिया, बाबूराम गुप्ता, सत्यपाल सिंह, देवेश गुप्ता, सर्वजीत वर्मा, अवनीश सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed