फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother started proceedings for Vivek's bail

Shahjahanpur News: विवेक की जमानत के लिए मां ने शुरू की कार्यवाही

Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mother started proceedings for Vivek's bail
बंडा। नकली नोटों की बिक्री के शक में पकड़े गए बंडा के आदित्य सिंह उर्फ विवेक की मां मंजू ने बेटे की जमानत कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इधर, एनआईए के अधिकारियों ने बुधवार को मंजू से संपर्क साधा। बताया कि उनके बेटे को अभी जेल नहीं भेजा गया है। बृहस्पतिवार को कॉल पर बात कराई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को एनआईए ने एसओजी टीम के साथ बंडा की रामनगर कॉलोनी में आदित्य सिंह उर्फ विवेक के घर में छापा मारा था। टीम उसे पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर पेश करने के बाद अपने साथ ले गई थी। रविवार को एनआईए ने आदित्य की बात उसकी मां मंजू से कराई थी। आदित्य ने बताया था कि टीम उसे लेकर बिहार, मुंबई और मध्य प्रदेश में छापा मारने जा रही थी। अगले दिन उसी नंबर से बात होने पर बंगलुरू जेल भेजे जाने की बात कही गई। आदित्य की मां मंजू ने जमानत के लिए प्रयास शुरू किए। वकीलों से बात करने के दौरान ही मंगलवार को एक बार फिर कॉल आई। एनआईए के अधिकारी ने आदित्य को जेल नहीं भेजने की जानकारी दी। उन्होंने बृहस्पतिवार को बात कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed