फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother of nine children is adamant on going with her lover in Shahjahanpur

UP: प्रेमी संग जाने पर अड़ी नौ बच्चों की मां, मेहंदी लगाने वाले से हुआ प्यार तो महिला ने कर दी हद पार

Sat, 03 May 2025 04:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 May 2025 04:33 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। नौ बच्चों की मां को मेहंदी लगाने वाले से प्यार हो गया। पति और बच्चों ने विरोध किया तो प्रेमी के साथ चली गई। वापस आई तो उसके साथ जाने की जिद पर फिर अड़ गई। 

विज्ञापन
Mother of nine children is adamant on going with her lover in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में पांच दिन पहले नौ बच्चों की मां अपने बेटे से भी कम उम्र के आशिक के साथ फरार हो गई। किसी तरह महिला और उसके प्रेमी को बुलाकर पति और बेटे उसे थाने लेकर पहुंचे, लेकिन महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है। हैरत की बात यह है कि प्रेमी के साथ जाने वाली महिला के दो बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। बेटे के भी दो बच्चे हैं। खास बात यह है कि महिला के प्रेमी की भी शादी तय हो चुकी है और छह मई को उसकी बरात जानी है। 

विज्ञापन


महिला पड़ोस के गांव का रहने वाला करीब 22 वर्षीय युवक मेहंदी लगाने का काम करता है। यह युवक महिला के गांव में आता जाता था। मेहंदी लगवाने के दौरान करीब दो साल पहले इस महिला से युवक की दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे युवक का महिला के घर पर आना जाना शुरू हो गया। पति के मुताबिक उसने और उसकी बहू ने युवक और पत्नी को कई बार घर में ही आपत्तिजनक हालत में देखा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरात में बवाल: दुल्हन के पड़ोसियों ने दूल्हे और बरातियों को पीटा, इस बात को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का पति ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसने बताया कि बार-बार मना करने के बाद भी पत्नी नहीं मानी और कई बार वह युवक उसके घर में आकर रुक जाता था। इस कारण उसके परिवार की बदनामी होने लगी। उसके और बेटे द्वारा सख्ती करने पर 29 अप्रैल को वह महिला अपने दो छोटे बच्चों को साथ लेकर युवक के साथ चली गई।

Trending Videos

महिला ने पति-बच्चों की एक नहीं सुनी 
पति के मुताबिक दो मई को पत्नी की बेटे से फोन पर बात हो गई। बेटे द्वारा काफी समझाने पर उसकी पत्नी उस युवक के साथ गांव लौट आई लेकिन वह घर में रहने को तैयार नहीं थी। इसके बाद घरवाले उन दोनों को लेकर थाने पहुंचे। शनिवार सुबह उसका पति व बच्चे भी थाने पहुंच गए। सभी ने महिला को समझाया लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। 

थाने में मौजूद प्रेमी युवक भी परेशान दिखा। बताया कि 29 अप्रैल को वह काम से बरेली गया था। पता लगने पर वह भी बरेली पहुंच गई और बस अड्डे से फोन करके उससे वहां आने को कहा। बताया कि उसने न आने पर जान दे देने की बात कही। इस पर वह बस अड्डे पहुंचा और उसके बाद से वह उसे लेकर इधर उधर घूम रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में महिला के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed