{"_id":"6814e6f5a7822c42a2042f6f","slug":"bride-neighbours-beat-up-the-groom-and-his-baraatis-in-bareilly-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में बवाल: दुल्हन के पड़ोसियों ने दूल्हे और बरातियों को पीटा, इस बात को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में बवाल: दुल्हन के पड़ोसियों ने दूल्हे और बरातियों को पीटा, इस बात को लेकर हुआ था विवाद
Sat, 03 May 2025 10:36 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 May 2025 10:36 AM IST
सार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर से आई बरात में खुराफातियों ने बवाल कर दिया। आरोपियों ने जनरेटर बंद कर दिया। विरोध करने पर दूल्हे और बरातियों से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर का दूल्हा बग्गी लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो गांव के खुराफातियों ने बग्गी का जनरेटर बंद कर दिया। बरातियों ने विरोध जताया तो दूल्हे और बरातियों की पिटाई कर दी गई। कैंट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव बिठ्ठलपुर प्रहलादपुर निवासी अजयपाल 30 अप्रैल को अपने भतीजे वीरेंद्र की बरात कैंट के भोलापुर हिंडौलिया लेकर आए थे। अजयपाल ने पुलिस को बताया कि जब दूल्हे की बग्गी के साथ बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो गांव के संजीव, देशपाल और दीवान ने दूल्हे की बग्गी में लगा जनरेटर बंद कर दिया। तीनों खुराफाती वहीं पर डीजे बजाने की जिद करने लगे। बरातियों ने मना किया तो झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ganga Expressway: यूपी में वायुसेना का युद्धाभ्यास, गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे लड़ाकू विमान, राफेल ने भरी उड़ान
विज्ञापन
दूल्हे और बरातियों से मारपीट कर दी। इससे दूल्हा वीरेंद्र, उसका भाई आशीष और बराती सुनील व जगदीश घायल हो गए। आरोपी संजीव, देशपाल और दीवान ने बरात के साथ आई गाड़ियों पर भी ईंट पत्थर से हमला कर तोड़ दिया। कैंट थाने में हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।