फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Most backward and feudal forces detain Muslim

सामंतवादी ताकतों को रोकेंगे अति पिछड़े और मुस्लिम

Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Most backward and feudal forces detain Muslim
51 किलोे की माला पहनाई
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी गठजोड़ का ऐलान कर चुके महान दल और पीस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने शनिवार को सपा, बसपा और भाजपा के खिलाफ एक साथ हुंकार भरी। इसमें नेताओं ने अति पिछड़ों और आर्थिक रूप से पिछड़े मुस्लिमों से एकजुट होकर सूबे की सत्ता अपने हाथ लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित महान दल की अधिकार रैली में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मो. अयूब ने कहा कि विकास आम आदमी की जरूरत है। चाहे वह निर्माण की शक्ल में दिखे या फिर आर्थिक उन्नति के तौर पर। इसलिए सत्ता पाने को फिरकापरस्ती को बढ़ावा देने वाली भाजपा से उम्मीदें छोड़कर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा को मौका दिया, लेकिन वक्त की कसौटी पर दोनों पार्टियां लोगों के लिए फरेबी साबित हुईं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों में अगड़ों को आगे बढ़ाने की नीति अपनाकर इन पार्टियों ने राजनीति में सामंतवाद को बढ़ावा दिया। नतीजा सामने है। गरीब सिर्फ वोट देने के लिए रह गए हैं। जमींदार एमपी-एमएलए बन रहे हैं। पीस पार्टी के मुखिया ने कहा कि अगर प्रदेशा के 40 फीसदी अति पिछड़े और 25 प्रतिशत मुस्लिम चुनाव के समय एकजुट हो जाएं तो सामंतवादी ताकतें आगे नहीं बढ़ पाएंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने अति पिछड़ों और आर्थिक-सामाजिक रूप से कमजोर मुसलिम जातियों की उपेक्षा को लेकर वर्ण व्यवस्था पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि चार वर्गों में बंटे समाज के पहले तीन वर्गों से कुछ बचेगा, वही अति दलितों के हिस्से आएगा। सपा ने अब तक के राजकाज में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी, पाल, प्रजापति, कश्यप, नाई आदि बिरादरियों की उपेक्षा की। वहीं बसपा ने खटिक, वाल्मीकि, पासी, धोबी आदि जातियों को आरक्षण लाभ से दूर रखा। इन सभी जातियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए महान दल और पीस पार्टी के एक मंच पर आ जाने से सत्ता पर दावेदारी जताने वालों में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन


51 किलोे की माला पहनाई और कृपाण भेंट की 
मंच पर पहुंचे दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को महान दल के प्रदेश महासचिव सुनीत सिंह और जिलाध्यक्ष विनोद सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें प्रतीक चिन्ह के रूप में कृपाण भेंट की। जिला प्रभारी मनोज मौर्य के संचालन में हुई रैली में महान दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव, मंडल प्रभारी कृष्ण नारायण कुशवाहा, राहुल मिश्रा आदि नेक विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed