{"_id":"6693069862b9298f790b497a","slug":"more-than-57-thousand-cases-settled-in-national-lok-adalat-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-122774-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 57 हजार से अधिक वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 57 हजार से अधिक वादों का निस्तारण
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते जिला जज भानुदेव शर्मा। स्रोत : विधिक
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में 57510 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय ने छह वैवाहिक जोड़ों के मध्य विवाद को सुलझाते हुए उन्हें साथ रहने के लिए राजी किया गया।
शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश भानु देव शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पीयूष तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 57510 वादों का निस्तारण हुआ।
इनमें न्यायालयों में विचाराधीन कुल 33612 वादों काे निस्तारित किया गया। 15,20,754 रुपये धनराशि का जुर्माना वसूल कराया गया। इसके अतिरिक्त 20342 राजस्व वादों का निस्तारण कराया गया। ऑनलाइन चालानी से संबंधित 3085 मामलों का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विभिन्न बैंकों की ऋण वसूली के 471 प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण कराया गया। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि इस बार पिछली बार के सापेक्ष 3541 अधिक मामले निस्तारित किए गए। इससे पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष भानु देव शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपेश रंजन, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि ने दीप जलाकर किया।