{"_id":"68400e8617bc42976e082d25","slug":"more-than-50-snakes-were-found-under-a-drum-in-shahjahanpur-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शाहजहांपुर में ड्रम के नीचे निकले 50 से अधिक सांप, दहशत से भर गए घरवाले; वीडियो देख सिहर जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाहजहांपुर में ड्रम के नीचे निकले 50 से अधिक सांप, दहशत से भर गए घरवाले; वीडियो देख सिहर जाएंगे
Wed, 04 Jun 2025 02:51 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:51 PM IST
सार
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव मुड़िया कलां में एक घर में एक साथ 50 से अधिक सांप निकले। इतनी बड़ी संख्या में सांपों को देख घरवालों में हड़कंप मच गया। हर कोई हैरान था कि इतने सांप कहां से आए?
विज्ञापन
ड्रम में सांप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव मुड़िया कलां में श्रवण कुमार के घर में रखे ड्रम के नीचे बड़ी संख्या में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी पाकर देखने वालों की भीड़ लग गई। श्रवण ने जलालाबाद से एक व्यक्ति को बुलवाकर उन सांपों को पकड़वाया।
विज्ञापन
श्रवण कुमार के घर में कुछ ईंट आदि लगाकर उसके ऊपर एक ड्रम रखा हुआ है। हैंडपंप से पानी लाकर ड्रम में भर लेते थे। मंगलवार को ड्रम के नीचे लगीं ईंट के पास सांप दिखाई देने पर उसे किसी तरह वहां से हटाकर बाहर निकाल दिया। शक होने के बाद ड्रम का पानी निकालकर जब ईंट हटाई तो घरवालों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा।
यह भी पढ़ें- UP: बलिदानी लखविंदर सिंह की पार्थिव देह पहुंची गांव, तिरंगे को सीने से लगा रोई पत्नी, हर आंख हुई नम; तस्वीरें
यह भी पढ़ें- UP: बलिदानी लखविंदर सिंह की पार्थिव देह पहुंची गांव, तिरंगे को सीने से लगा रोई पत्नी, हर आंख हुई नम; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सांप देख भागे घरवाले
वहां चार दर्जन से ज्यादा सांप निकल पड़े। इन्हें देखकर घरवालों में हड़कंप मच गया। वह घर से बाहर भाग गए। ग्रामीणों को जानकारी दी। श्रवण के अनुसार सांप ज्यादा बड़े नहीं थे लेकिन तादाद ज्यादा होने के कारण उन्हें छेड़ना उचित नहीं समझा। लोगों के बताने पर उन्होंने जलालाबाद के गांव रुस्तमपुर में रह रहे सांप पकड़ने वाले एक व्यक्ति को बुलवाया।

उसने आकर उन सभी सांपों को पकड़ लिया। यह नहीं पता लग पाया कि सांप किस प्रजाति के थे। बताया गया कि सांपों को कहीं बाहर छोड़ देने की कहकर पकड़ने वाला सभी सांप को अपने साथ लेकर चल गया। इसके बाद घरवालों ने राहत की सांस ली। एक साथ इतने सांप निकलने से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।