फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Monsoon clouds begin siege, drizzle increases

मानसूनी बादलों ने शुरू की घेराबंदी, बूंदाबांदी के बढ़े आसार

Sun, 14 Jun 2020 09:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Monsoon clouds begin siege, drizzle increases
शाहजहांपुर। समय से पहले तेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून के बादलों ने शनिवार सुबह से घेराबंदी करनी शुरू कर दी। बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव और अरब सागर मेें निसर्ग समुद्री तूफान थमने के बाद से राजस्थान और प्रदेश के पूर्वांचल से होकर जिले तक आ रहीं उत्तर-पूर्वी हवाओं के थपेड़े आर्द्रता घटने से अब शुष्क होने लगे हैं। पुरवाई और मानसूनी हवाओं के टकराव से बनी टर्फ रेखा के प्रभाव से बादलों ने सुबह से डेरा जमाया तो धूप कम निकली और इस वजह से दिन मेें अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 37 डिग्री सेल्सियस रह गया, लेकिन गर्मी से कहीं अधिक उमस जन सामान्य को परेशान करती रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बैरोमीटर की रीडिंग मेें सुबह से दोपहर तक 20 मिलीबार के उतार-चढ़ाव को देखते बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी, लेकिन अगले 48 घंटे तक तेज बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार से मानसूनी बरसात शुरू होने का पूर्वानुमान लगाया है, लेकिन उनका कहना है कि वायुमंडल में जिस तरह सुबह से शाम तक हलचल हो रही है, उसे देखते अचानक कभी भी मौसम बिगड़ सकता है। बीते दिन सुबह छह बजे के बाद पूर्वी क्षितिज से उठे काले-भूरे बादलों ने बारिश का पूर्वाभास कराया, लेकिन बाद में पुरवा हवा की रफ्तार बढ़ी तो बादल छटने से हल्की धूप निकल आई। जनपद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मेें मामूली वर्षा से हवा में नमी के साथ थोड़ी ठंडक घुली, लेकिन दोपहर बाद धूप ने आर्द्रता को उमस में बदला तो जनजीवन बेहाल होने लगा। शाम से बादल छाए होने के कारण रात में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 27.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शनिवार को दिन में बादलों से अधिकतम तापमान में गिरावट आई, लेकिन रात में थर्मामीटर का पारा और उछल सकता है। उन्होंने बताया कि बैरोमीटर का पारा सुबह से शाम तक 12 घंटे के अंतराल पर इतना घट-बढ़ रहा है कि अनुमान के विपरीत मौसम कभी भी बदल सकता है। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने से दक्षिण-पश्चिम मानसून के बादलों को रफ्तार बढ़ाने का अनुकूल माहौल मिल रहा है, लेकिन अगले दो दिन तक मौसम में बदलाव केवल आंधी के साथ बूंदाबांदी तक सीमित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed