{"_id":"6aca7c3ab9c4135adf061c40","slug":"dog-menace-in-khutar-56-people-bitten-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-187063-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार में कुत्ते का आतंक, 56 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार में कुत्ते का आतंक, 56 लोगों को काटा
विज्ञापन
खुटार में कुत्ते को पकड़ती नगर पंचायत की टीम। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। कस्बे में कुत्ते ने करीब 56 लोगों काे काटकर घायल कर दिया। कई मोहल्लों में दोपहर तक कुत्ते के कारण लोग घरों में कैद रहे। बाद में नगर पंचायत की टीम ने कुत्ते को पकड़ लिया, लेकिन पकड़ने के दौरान जख्मी हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि कुत्ते ने और भी कई लोगों को काटा है।
शनिवार सुबह कहीं से आए एक कुत्ते ने व्यापारियों, राहगीरों और वाहनों के इंतजार में सड़क किनारे खड़े लोगाें को काटकर घायल करना शुरू कर दिया। कुत्ते ने कई सांड़ों और कुत्तों को भी काटा। मोहल्ला इंदिरानगर, नरायनपुर, सरोजनीनगर, पश्चिमी गढ़ी, नौगवां कोट आदि मोहल्लों में दहशत फैल गई।
लोगों ने एक-दूसरे को कॉल कर कुत्ते के बारे में बताकर घर में ही रहने के लिए कहा। सूचना मिलने पर ईओ कल्पना शर्मा के निर्देश पर दोपहर एक बजे नगर पंचायत की टीम ने काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के पीछे कुत्ते को घेर लिया।
विज्ञापन
घेरे जाने के दौरान कुत्ते ने छह तमाशबीन लोगों को भी काटकर जख्मी कर दिया। ईओ ने बताया कि पकड़े जाने के दौरान कुत्ता गंभीर घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। कुत्ते के शव को जंगल में दफन करा दिया गया।
--
56 लोगों को लगवाई एआरवी
सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल 56 लोग सीएचसी आए थे। सभी का इलाज कर एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगाई गई है। अन्य लोगों के आने पर उनको भी वैक्सीन लगवाई जाएगी। मोहल्ला नौगवां कोट निवासी अंश, मन्नी, इंदिरानगर के पंकज, रामस्वरूप, नरायनपुर के अतुल गुप्ता, पश्चिमी गढ़ी के बृजेश गुप्ता, सरोजनीनगर की नूरजहां, हरजिंदर सिंह, गांव गुरघिया की बीना, मीरा, इटौआ की ऊषा, आदि को वैक्सीन लगाई गई है। डॉ. सक्सेना ने बताया कि इन सभी को एक ही कुत्ते ने काटा था।