फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Money in the form of Goddess Saraswati Vasant Panchami day Prakty

मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनी वसंत पंचमी

Wed, 01 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हुए। बच्चों और युवाओं ने पतंगबाजी भी की। 
विज्ञापन

एसपी कॉलेज के योग साधना केंद्र पर कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रधान डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया और वसंतोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। उप प्रधान रामनिवास अग्निहोत्री ने योगाभ्यास और प्राणायाम कराया। डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन

भसीन पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाई गई। यूरो किड्स स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने मां सरस्वती का पूजन किया। बच्चों ने पतंगें और गुब्बारे उड़ाकर आनंद लिया। प्रबंधक राहुल गुप्ता और प्रधानाचार्य वृद्धि गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य अरविंद वाजपेयी ने पूजन कर बच्चों को वसंत पंचमी के महत्व को समझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आकांक्षा हाईस्कूल में प्रबंधक उर्मिला सक्सेना और प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नियामतपुर में जिपं अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, प्रबंधक वीरेंद्र पाल यादव, प्रधानाचार्य रामकुमार यादव ने हवन पूजन कर वसंत पंचमी मनाई।
नार्दन रेलवे मैंस यूनियन कार्यालय पर वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाई गई। सचिव नरेंद्र त्यागी, सुनील तिवारी, राकेश मिश्रा, वीएस त्रिवेदी, एसपी चावला, नरेश शर्मा, रामनिवास आदि ने पंतगबाजी की। अखिल भारतीय कायस्थ महिला सभा ने मां सरस्वती का पूजन कर वसंतोत्सव मनाया। सुबह कोहरा होने के कारण कुछ हल्की पतंगबाजी दिखाई दी लेकिन धूप खिलने के बाद आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों का नजारा देखते ही बना। छोटे बच्चों ने गैस के गुब्बारे उड़ाकर खुशियां मनाईं। 

वसंत पंचमी के अवसर पर नगर के गुरु तेगबहादुर एजूकेशन एकेडमी में बुधवार को सभी छात्र, छात्राएं पीले वस्त्र धारण कर स्कूल पहुंची। इसके बाद शिक्षकों ने बच्चों के साथ मां सरस्वती की वंदना की। बच्चों ने एक-एक मुट्ठी चावल एकत्र किए और फिर खिचड़ी बनाकर सहभोज किया। वसंतपंचमी पर नगर के सरस्वती ज्ञान मंदिर में गायत्री हवन का आयोजन किया गया। आचार्य रामऔतार भारद्वाज ने बच्चों को श्रीराम शर्मा के उपदेशों के बारे में बताया। आयोजन में स्कूल के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र सिंह यादव सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। पुवायां पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम कर मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed