फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Money from Gandhi Jayanti Shastri enthusiasm, the children took the morning ferry

हर्षोल्लास से मनी गांधी-शास्त्री जयंती, बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

Sun, 02 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Money from Gandhi Jayanti Shastri enthusiasm, the children took the morning ferry
बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
 रविवार को शहर समेत पूरे जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास एवं परंपरागत ढंग से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। सुबह सात बजे स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली तथा मलिन बस्तियों में विशेष सफाई व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन

सुबह गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, डीएम राम गणेश, एसपी डॉ. मनोज कुमार, नगर पालिका परिषद चेयरमैन तनवीर खां, नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर दूबे, चंद्रवीर गंगू आदि ने माल्यार्पण करते हुये नमन किया। फिर नगरपालिका परिषद और शहीद उद्यान में स्थित पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। खिरनीबाग स्थित पं. रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने  माल्यार्पण किया। मंडी गांधी पार्क, गर्रा घाट पर गांधी जी की प्रतिमा, सरदार पटेल हिंदु इंटर कालेज में सरदार पटेल की प्रतिमा, बेरी चौकी पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा, शहीद मौलवी अहमद उल्ला शाह की मजार लोधीपुर, शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार जलालनगर, शहबाजनगर में शहीद निजाम अली खां की मजार, शहीद कैप्टन कन्हैया लाल शुक्ल की प्रतिमा, बरतारा में संत बिनोबा भावे की प्रतिमा, खुदागंज में ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा, एवीरिच इंटर कॉलेज में शहीदों की प्रतिमाओं पर, गोविंद गंज रेलवे फाटक स्थित शहीद स्थल, छावनी में स्थित परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा, घंटाघर पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा, बिशनचंद्र सेठ की प्रतिमा आदि पर आयोजकों, अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के साथ भारत माता के चित्र का अनावरण करते हुए डीएम राम गणेश ने माल्यार्पण किया। एसपी डॉ. मनोज कुमार ने पुलिस कार्यालय, सीडीओ टीके शिबु ने विकास भवन सहित समस्त कार्यालय अध्यक्षों से शिक्षण संस्थाओं ने अपने कार्यालयों गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं का अनावरण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर आयोजित गोष्ठी में डीएम राम गणेश ने कहा कि राष्ट्रपिता की सोच थी कि मनुष्य यदि गलत है तो वह हृदय परिवर्तन से सही रास्ते पर आ सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी के हृदय परिवर्तन दर्शन को अपनाते हुए जिले के अधिकारी व कर्मचारी गरीबों की सेवा करें। फील्ड में नियुक्त कर्मचारियों का यह दायित्व है कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का पात्र लोगों को लाभान्वित कराएं। राष्ट्रपिता का सपना था कि हर व्यक्ति साफ-सफाई से रहे। यदि कोई व्यक्ति गंदगी फैलाता है तो उसे फैलायी हुई गंदगी को साफ भी करना चाहिये। इसी सोच के कारण ही पूरे देश स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ने गांधी दर्शन के विषय में बताया कि देश की संपदा खादान्न का संग्रह नही करना चाहिये क्योंकि यदि कोई पक्षी जानवर भी भूख से तड़पे तो उस संग्रह करने वाले को ईश्वर कभी माफ नहीं करेगा। नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर दूबे, वरिष्ठ कोषाधिकारी विशंभर बाबू आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन इंदू अजनबी ने किया। 

फिर डीएम ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी जयंती पर स्टेडियम में पैदल चाल का आयोजन हुआ। गांधी आश्रम गोविंदगंज व बरतारा में चरखा काटने का कार्यक्रम हुआ। जिला कारागार, राजकीय किशोर गृह, मलिन बस्ती, निसरजई, कुष्ठ आश्रम आदि स्थलों पर मिष्ठान एवं फल वितरण किया गया। गांधी पुस्तकालय में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed