{"_id":"68d445da11bc3395130ba25a","slug":"mobile-phone-stolen-from-begumpura-express-coach-report-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-153576-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस के कोच से मोबाइल चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस के कोच से मोबाइल चोरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस के एस-10 कोच में यात्री का मोबाइल चोरी होने के बाद हंगामा हो गया। लोगों ने मोबाइल चोरी करने के आरोपी को पकड़कर पीट दिया और चेन खींचकर ट्रेन रोक ली। मामले में आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना 21 सितंबर की है। मुरादाबाद स्टेशन से चलने के बाद ट्रेन बंथरा स्टेशन पर पहुंची। तभी मोबाइल चोरी होने पर यात्रियों ने बोगी में सवार युवक को पकड़कर धुन दिया। इस बीच चेन खींचकर ट्रेन को रोक लिया। शोर-शराबा होने पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवान पहुंच गए।
सुबह 3:50 बजे गाड़ी को चेन खींचकर रोकने पर शाहजहांपुर से आरपीएफ और जीआरपी के जवान पहुंच गए। यात्रियों से युवक को बचाया। बोगी में सवार यात्री बालेश्वर सिंह यादव निवासी एकता नगर लखनऊ ने बताया कि चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी शहदाब निवासी नागफनी अंडे वाली गली थाना नागफनी जिला मुरादाबाद को हिरासत में लिया है। उसकी जेब से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरपीएफ के हेड कांस्टेबल अनिल शर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश शुक्ला ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
--
चौकी प्रभारी बने थाना प्रभारी
रोजा जीआरपी चौकी के प्रभारी अभिषेक पांडेय को पीलीभीत जीआरपी का थाना प्रभारी बना दिया गया। उनकी जगह पर रोजा चौकी पर दुर्गेश सिंह को भेजा गया। वह अयोध्या से आएंगे।