{"_id":"6ad7b8c137d7d6f9e408ccd5","slug":"mobile-phone-market-sees-a-boost-during-the-festive-season-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-187987-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: त्योहारों के सीजन में मोबाइल फोन बाजार में आई रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: त्योहारों के सीजन में मोबाइल फोन बाजार में आई रौनक
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अलीबाबा टेलीकॉम पर मोबाइल की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
शाहजहांपुर। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मोबाइल फोन के बाजार में रौनक लौटने लगी है। नवरात्र में कारोबार सामान्य रहने के बाद दशहरे पर मोबाइल शोरूम में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। सबसे ज्यादा मांग 20 से 30 हजार रुपये कीमत वाले स्मार्टफोन की है। महंगाई के चलते ग्राहक ईएमआई पर मोबाइल फोन खरीदना पसंद कर रहे हैं।
मोबाइल फोन कारोबारियों के अनुसार, कीमतें बढ़ने से ग्राहक फोन खरीदने से पहले बजट का विशेष ध्यान रख रहे हैं। बेहतर कैमरा, ज्यादा स्टोरेज और लंबी बैटरी वाले स्मार्टफोन अधिक पसंद किए जा रहे हैं। 50 हजार रुपये से अधिक कीमत वाले फोन की भी मांग बनी हुई है।
निशात चौराहा स्थित अलीबाबा टेलीकॉम के प्रोपराइटर यासीन मलिक ने बताया कि महंगाई के कारण ईएमआई पर मोबाइल खरीदने का चलन बढ़ा है। उनके अनुसार करीब 90 प्रतिशत बिक्री ईएमआई के माध्यम से हो रही है। इससे ग्राहक बजट के अनुसार बेहतर फीचर्स वाले फोन खरीद पा रहे हैं। दीपावली तक ग्राहकों की आवाजाही और बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।