फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mobile phone market sees a boost during the festive season

Shahjahanpur News: त्योहारों के सीजन में मोबाइल फोन बाजार में आई रौनक

Wed, 21 Oct 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone market sees a boost during the festive season
शाहजहांपुर में अलीबाबा टेलीकॉम पर मोबाइल की खरीदारी करते  ग्राहक। संवाद
शाहजहांपुर। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मोबाइल फोन के बाजार में रौनक लौटने लगी है। नवरात्र में कारोबार सामान्य रहने के बाद दशहरे पर मोबाइल शोरूम में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। सबसे ज्यादा मांग 20 से 30 हजार रुपये कीमत वाले स्मार्टफोन की है। महंगाई के चलते ग्राहक ईएमआई पर मोबाइल फोन खरीदना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

मोबाइल फोन कारोबारियों के अनुसार, कीमतें बढ़ने से ग्राहक फोन खरीदने से पहले बजट का विशेष ध्यान रख रहे हैं। बेहतर कैमरा, ज्यादा स्टोरेज और लंबी बैटरी वाले स्मार्टफोन अधिक पसंद किए जा रहे हैं। 50 हजार रुपये से अधिक कीमत वाले फोन की भी मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

निशात चौराहा स्थित अलीबाबा टेलीकॉम के प्रोपराइटर यासीन मलिक ने बताया कि महंगाई के कारण ईएमआई पर मोबाइल खरीदने का चलन बढ़ा है। उनके अनुसार करीब 90 प्रतिशत बिक्री ईएमआई के माध्यम से हो रही है। इससे ग्राहक बजट के अनुसार बेहतर फीचर्स वाले फोन खरीद पा रहे हैं। दीपावली तक ग्राहकों की आवाजाही और बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed