फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLC elections zonal , sector magistrates appointed

एमएलसी चुनाव को जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

Mon, 22 Feb 2016 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 22 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

विधान परिषद की पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट के चुनाव के लिए तीन मार्च को होने वाले मतदान के दिन सभी क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शुभ्रा सक्सेना ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं।

विज्ञापन

इसके तहत जिला पंचायत कार्यालय जोन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह जोनल मजिस्ट्रेट और सीवीओ डॉ. इंद्रमणि व लोनिवि निर्माण खंड एक के एक्सईएन जेपी सिंह सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए। ददरौल क्षेत्र पंचायत जोन के लिए एसडीएम एपी श्रीवास्तव जोनल मजिस्ट्रेट और लोनिवि प्रांतीय खंड के एक्सईएन आरके सिंह, मंडी उप निदेशक अतर सिंह व प्रभारी आरएमओ कौशल देव सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में तिलहर जोन में एसडीएम विजय शंकर दुबे जोनल और डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद, डीडीओ पीपी त्रिपाठी, डीआरडीए के पीडी अजय प्रकाश व मनरेगा उपायुक्त राकेश झा सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुवायां जोन में एसडीएम सलिल पटेल जोनल और राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना के एक्सईएन उस्मान अली, एआर कोआपरेटिव उदयभानु सिंह, लघु सिंचाई एक्सईएन अरशद अली खां व जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी योगेंद्र सिंह यादव सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद में एसडीएम वंदना त्रिवेदी जोनल मजिस्ट्रेट का दायित्व निभाएंगी जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय, आरईएस के एक्सईएन रामचंद्र, डीआईओएस कमलाकर पांडेय व बीएसए राकेश कुमार तैनात रहेंगे। इनके अतिरिक्त जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रमेश चंद्र, शारदा नहर खंड के एक्सईएन चंद्रशेखर गुप्ता और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल को रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed