फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLC continues to demand election nomination papers

एमएलसी चुनाव को नाम निर्देशन पत्रों की मांग जारी

Wed, 10 Feb 2016 08:18 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 10 Feb 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
विधान परिषद की पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट के लिए चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया की अवधि शुरू हुए बुधवार को तीन दिन बीत गए, लेकिन अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल नहीं किया। इसके विपरीत संभावित प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्रों की मांग जारी है। तीसरे दिन सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजराज सिंह यादव ने जिला निर्वाचन कार्यालय जाकर नामांकन पत्र हासिल करके चुनाव लडने की घोषणा की। अब तक सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू सहित सात लोग नामांकन पत्र हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रा सक्सेना द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सोमवार से नाम निर्देशन पत्र हासिल कर उन्हें जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए प्रशासन ने कलक्ट्रेट कैंपस में सुरक्षा की व्यापक तैयारियां कीं। चूंकि, चुनाव के लिए सबसे पहले सपा नेतृत्व ने प्रत्याशी अमित यादव रिंकू के नाम की घोषणा की, इसलिए नामांकन पत्र हासिल करने की पहल भी उनके स्तर से हुई। उन्होंने सोमवार को नामांकन पत्र के तीन सेट हासिल किए, लेकिन उन्हें भरकर जमा नहीं किया।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को एमएलसी चुनाव के लिए डीएन सिंह यादव, अभिषेक प्रताप सिंह और सरवन सिंह ने नाम निर्देशन पत्र हासिल किए, लेकिन इनमें से किसी भी प्रत्याशी ने उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल नहीं किया। बुधवार को सपा की मुख्य धारा से अलग चल रहे पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी गजराज सिंह यादव ने नामांकन पत्र हासिल करके सपा खेमे में खलबली पैदा कर दी है। नामांकन पत्र लेने के बाद चौधरी गजराज सिंह ने स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में समर्थकों के साथ बैठक की और 15 फरवरी को नामांकन कराने का निर्णय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed