{"_id":"61f5a54720ecf0434e4ceec3","slug":"mla-should-be-honest-shahjahanpur-news-bly4738232101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदार हो विधायक, केंद्र सरकार से रेलवे लाइन के लिए प्रयास करे राज्य सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईमानदार हो विधायक, केंद्र सरकार से रेलवे लाइन के लिए प्रयास करे राज्य सरकार
विज्ञापन
पुवायां में चौपाल पर चुनावी चर्चा करते लोग।
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। विधानसभा चुनाव की तिथियां नजदीक आने के साथ ही चौपालों पर चुनावी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। लोग चाहते हैं कि विधायक ईमानदार हो, शिक्षित हो और दुख सुख में साथ रहने वाला भी हो। इसके अलावा लोगों की समस्याओं में सबसे बड़ा मुद्दा छुट्टा पशुओं का है। इसके बाद महंगाई से भी लोग परेशान हैं। तमाम स्थानीय स्थानीय समस्याएं भी हैं। शनिवार को पुवायां में चौपाल पर लोगों की चर्चा में तमाम मुद्दे सामने आए।
गांव भूरखेड़ा निवासी रामलड़ैते तिवारी ने कहा कि गांवों में लोग छुट्टा पशुओं से त्रस्त हैं। इसके अलावा नीलगाय और सुअर भी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। अन्य काम तो ठीक हैं, लेकिन सरकार पशुओं की समस्याओं से किसानों को निजात नहीं दिला सकी है। गांव मरेना के रामजी अवस्थी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार दे और शिक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा कॉलेज होने चाहिए। पढ़ा लिखा युवा ही देश को आगे ले जा सकता है।
गांव जुझारपुर के गोपाल त्रिवेदी ने महंगाई का मुद्दा उठाया, लेकिन कहा कि सरकार अच्छी सड़कें बनवा रही है, देश की सुरक्षा पर भारी खर्च हो रहा है। सुविधाएं बढ़ेंगी तो महंगाई बढ़ना स्वाभाविक है। सरकार को डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम कम करने चाहिए।
विज्ञापन
गांव घनश्यामपुर के अनिल यादव ने कहा कि तमाम शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। नौकरी मांगने पर लाठियां मिलती हैं। यह सही नहीं है। सरकार को खाली पदों पर भर्तियां करनी चाहिए। गांव धर्मगदापुर के जितेंद्र कुशवाहा बोले गुंडागर्दी कम हुई है, लेकिन महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे लोग परेशान हैं। बंडा के नन्हेलाल, दिनेश कुमार ने कहा कि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने की व्यवस्था निशुल्क होनी चाहिए। अनाज, घी, चना वितरित करने की अपेक्षा युवाओं को शिक्षा मिलनी चाहिए। इससे अभिभावकों का बोझ कम होगा। गांव इंदलपुर के नरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार के मुखिया को केंद्र सरकार से मैलानी फर्रूखाबाद रेल लाइन डलवाने की मांग करनी चाहिए। इससे तमाम लोगों को रोजगार मिलेगा और आवागमन में सुविधा होगी। गांव सबली कटेली के जितेंद्र कुमार ने कहा कि खाद, बीज और सिंचाई के लिए डीजल सस्ता मिलना चाहिए। गांव कढ़ेरचौरा के आदेश कुमार ने कहा कि विधायक शिक्षित होना चाहिए और सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा दे तो समस्याएं काफी कम हो जाएंगी।