{"_id":"5e5ea7fd8ebc3ec54c6d644b","slug":"mla-shahjahanpur-news-bly3982794186","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि: प्रकाश व्यवस्था और विद्यालयों पर माननीयों ने बहाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि: प्रकाश व्यवस्था और विद्यालयों पर माननीयों ने बहाई रकम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनहित के काम कराने के लिए सरकार से मिलने वाली विधायक निधि का अधिकांश हिस्सा जिले के माननीय प्रकाश व्यवस्था और विद्यालयों पर पानी की तरह बहा रहे हैं। नगर एवं जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र को अपवाद मानें तो अन्य पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इन दोनों मदों में अधिकांश विधायक निधि खर्च हो चुकी है। बता दें कि जिले में जलालाबाद के सपा विधायक को छोड़कर शेष सभी माननीय सत्ता पक्ष से जुड़े हैं। वित्त वर्ष 2017-18 तक इस मद में 1.5 करोड़ मिलते रहे, लेकिन बाद में विधायक निधि बढ़ाकर दो करोड़ रुपये वार्षिक मिलने लगी। इस तरह बीते तीन वित्त वर्ष मेें जिले के सभी छह माननीयों को 33 करोड़ रुपये निधि मिल चुकी है। आगामी वित्त वर्ष मेें विधायक निधि बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये सालाना करने संबंधी सरकार की घोषणा का विधायकों ने स्वागत करते हुए कहा कि इससे जनहित के काम बेहतर तरीके से कराए जा सकेंगे।
बीते दो वित्त वर्षों समेत चालू वित्त वर्ष में स्वीकृत कार्यों की संख्या के लिहाज से नगर विधायक एवं प्रदेश के वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सबसे आगे रहे। उन्होंने जनहित के 133 कार्यों के लिए पिछली बकाया निधि मिलाकर 6.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए, लेकिन प्रकाश व्यवस्था पर खर्च करने में पूरी सावधानी बरती। इस मद में उन्होंने मात्र 55.79 लाख रुपये खर्च कर अंतिम छठी पायदान पर रहे। इसके विपरीत कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह ने महज 14 कार्य प्रस्ताव स्वीकृत किए, लेकिन प्रकाश व्यवस्था पर पिछली बकाया धनराशि शामिल कर 5.76 करोड़ रुपये खर्च कर डाले।
खास यह है कि सोलर लाइटें लगवाने और विद्युतीकरण कार्यों में खर्च के मामले में पहले नंबर पर रहे कटरा विधायक ने विद्यालयों के लिए कोई धनराशि जारी नहीं की। प्रकाश व्यवस्था पर विधायक निधि निपटाने में दूसरे नंबर पर रहे पुवायां के विधायक चेतराम। उन्होंने तीन वर्ष के दौरान केवल 14 कार्य प्रस्ताव स्वीकृत किए, लेकिन प्रकाश व्यवस्था के नौ प्रस्तावों पर 5.57 करोड़ रुपये लुटा दिए। इसी अवधि मेें पुवायां के विधायक ने स्कूलों को 13.50 लाख रुपये दिए। प्रकाश व्यवस्था पर खर्च करने में ददरौल क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह ने भी पूरी उदारता दिखाई। उन्होंने 24 कार्य प्रस्ताव स्वीकृत किए, लेकिन प्रकाश व्यवस्था पर 5.15 करोड़ रुपये खर्च किए और स्कूलों को 23.50 लाख रुपये स्वीकृत कराए।
विज्ञापन
इसी तरह प्रकाश व्यवस्था पर 3.21 रुपये खर्च कर तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा चौथे और 3.09 करोड़ रुपये खर्च कर जलालाबाद के सपा विधायक कुंवर शरदवीर सिंह पांचवें नंबर पर रहे। सपा विधायक ने 49 कार्य प्रस्ताव स्वीकृत किए, जिनमें विद्यालयों में कक्ष निर्माण के छह प्रस्तावों पर 23.97 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी कराई। तिलहर विधायक ने विद्यालयों में कक्ष निर्माण के दस प्रस्तावों के सापेक्ष 32.75 लाख रुपये जारी कराए।
तीन वित्त वर्षों में प्राप्त विधायक निधि के सापेक्ष स्वीकृत धनराशि (करोड़ रुपये)
विधानसभा क्षेत्र प्राप्त निधि कार्य प्रस्ताव स्वीकृत धनराशि
शाहजहांपुर नगर 5.5 133 6.20
पुवायां 5.5 14 5.65
तिलहर 5.5 23 3.75
कटरा 5.5 14 5.82
जलालाबाद 5.5 49 5.86
ददरौल 5.5 24 5.59