फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLA Hariprakash inaugurated the construction work of the pontoon bridge in Lahsadi.

Shahjahanpur News: लहसड़ी में पैंटून पुल के निर्माण कार्य का विधायक हरिप्रकाश ने किया शुभारंभ

Mon, 29 Dec 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
MLA Hariprakash inaugurated the construction work of the pontoon bridge in Lahsadi.
जलालाबाद के लहसड़ी में पैंटून पुल का शिलान्यास करते विधायक। स्रोत : जागरूक पाठक
जलालाबाद। मदनापुर क्षेत्र के गांव नौसारा लहसड़ी में रविवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने रामगंगा के किनारे भूमि पूजन कर वहां पैंटून पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित जनसभा में विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

करीब 72.50 लाख रुपये की लागत से रामगंगा और बहगुल नदियों पर बनने वाले इस पुल से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन की सहूलियत हो जाएगी। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने क्षेत्र में कई पक्के पुलों सहित पैंटून पुलों का निर्माण कराया है। इस मौके पर गांव की देवनारायण पीठ के अध्यक्ष स्वामी सत्यदेव महाराज ने बालिका शिक्षा पर जोर देते सरकार के स्तर से इस दिशा में तेजी से प्रयास करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

इससे पूर्व, कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का ढोल बजाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता अमित सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, विनोद अग्निहोत्री, दिनेश कुमार, गोपाल वर्मा, डॉ. सुनील गुर्जर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed