फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Misuse of power can lead to destruction.

Shahjahanpur News: विनाश का कारण बन सकता है शक्ति का दुरुपयोग

Fri, 04 Sep 2026 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Misuse of power can lead to destruction.
चौहनापुर गांव के शिव मंदिर पर बैठक में शामिल ग्रामवासी। संवाद
पुवायां। गांव धारा के गांधी पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास हरिदास कौशल महाराज ने भस्मासुर की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि शक्ति और सामर्थ्य का दुरुपयोग विनाश का कारण बन सकता है। भस्मासुर ने भगवान शिव से वरदान पाकर अहंकार में उन्हें ही भस्म करने का प्रयास किया। भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धरकर उसका अंत किया। संवाद
विज्ञापन

--
चौहनापुर की रामलीला को भव्य स्वरूप देने का निर्णय
कुर्रियाकलां। चौहनापुर के शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रीरामलीला समिति की बैठक अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस बार रामलीला को भव्य स्वरूप देने का निर्णय लिया गया। समिति पदाधिकारियों और कलाकारों ने 45 वर्ष पुरानी रामलीला की परंपरा को जीवंत रखने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन

--
श्रीकृष्णजन्म का प्रसंग सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
कुर्रियाकलां। कांट के मरहैया मोहल्ला स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भागवत कथा में कथाव्यास पंडित राहुल कृष्ण दीक्षित ने श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। श्रीकृष्ण जन्म की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कथा विश्राम पर आरती हुई और प्रसाद बांटा गया। इस दौरान दीपक वाजपेयी, संदीप अग्निहोत्री, गंगा शंकर और विकास पाठक मौजूद रहे। संवाद

चौहनापुर गांव के शिव मंदिर पर बैठक में शामिल ग्रामवासी। संवाद

चौहनापुर गांव के शिव मंदिर पर बैठक में शामिल ग्रामवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed