फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Missed enrollment targets... now student numbers will be boosted through a campaign.

Shahjahanpur News: नामांकन लक्ष्य पूरा करने में चूके...अब अभियान चलाकर बढ़ाएंगे छात्र संख्या

Sat, 27 Jun 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Missed enrollment targets... now student numbers will be boosted through a campaign.
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गत वर्ष के नामांकन के आंकड़ों तक विभाग अब तक नहीं पहुंच सका है। 34 हजार बच्चों का नामांकन करने पर पुराने आंकड़े प्राप्त हो पाएंगे। ऐसे में विभाग ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। एक जुलाई से प्रारंभ होने वाले स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों की टोलियां घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

जिले में 2716 परिषदीय स्कूलों का संचालन होता है। इन स्कूलों में वर्ष 2025-26 में तीन लाख नौ हजार बच्चे पंजीकृत थे। नया सत्र प्रारंभ होने के बाद अभियान चलाकर बच्चों के प्रवेश लिए गए। काफी प्रयास करने के बाद अब तक लगभग दो लाख 75 हजार का आंकड़ा मिल पाया है। गत वर्ष के आंकड़े को छूने के लिए एक जुलाई से अभियान को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत शिक्षकों को टोलियों को अभिभावकों से संपर्क साधने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव के अनुसार, स्कूल चलो अभियान के दूसरे सत्र में स्कूल तक बच्चों को लाने का प्रयास किया जाएगा। गत अभियान में करीब 43 हजार नए बच्चाें के प्रवेश किए गए थे। आने वाले दिनाें में इतने ही और नए प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पिछले साल के आंकड़ा पार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्कूलों में बढ़ाई जाएंगी खेल गतिविधियां
अब तक स्कूलों में खेल गतिविधियां नाममात्र की होती आई हैं। ऐसे में स्कूलों में खेल गतिविधियां बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू किए जाएंगे। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि वह जल्द ही व्यायाम शिक्षकों के साथ बैठक कर खेल गतिविधियों को शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed