फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mismanagement of roadways proved costly for free travel

Shahjahanpur News: फ्री सफर में महंगी पड़ी रोडवेज की बदइंतजामी

Tue, 20 Aug 2024 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 20 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mismanagement of roadways proved costly for free travel
शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क सफर के दाैरान रोडवेज की बदइंतजामी महिला यात्रियों पर महंगी पड़ी। कई मार्गों पर बसें नहीं मिलने पर उन्हें घंटों तक इंतजार करना पड़ा। सीट के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। अन्य यात्री भी परेशान रहे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेड़े में 77 अनुबंधित समेत 205 बसों का संचालन होता है। रक्षाबंधन पर बहनों को नि:शुल्क सफर के चलते सोमवार को पूरे दिन रोडवेज बस अड्डे पर खासकर महिला यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही। गोला, लखीमपुर, हरदोई, मथुरा, पलिया, बंडा, मैलानी, बरेली आदि मार्गों के यात्रियों की संख्या अधिक होने से निगम की व्यवस्थाएं पटरी से उतर गईं। यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। बस आते ही यात्री सीट घेरने के लिए दौड़ पड़ते थे।
विज्ञापन

मुख्य गेट के साथ ही बच्चों को खिड़की के माध्यम से अंदर प्रवेश दिलाकर सीट घेरने की जल्दबाजी देखी गई। भाई के घर पहुंचने के लिए बहनों ने दुश्वारियों को सहन कर सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों का दावा था कि लंबी दूरी की बसों को भी लोकल मार्ग पर दौड़ाया गया, पर फिर भी यात्रियों को समय से बस नहीं मिली। पूरे दिन बस के इंतजार में यात्री भटकते रहे। डिपो प्रभारी सुरेश राठौर ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने पर दिल्ली मार्ग की बसाें को स्थानीय मार्गों पर चलाकर यात्रियाें को राहत दी गई है।

----------

टूटी खिड़की के शीशे से बच्ची घायल

-शाम करीब पांच बजे बस आने पर सीट घेरने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बच्ची को खिड़की के जरिये अंदर प्रवेश कराने का एक यात्री ने प्रयास किया। खिड़की और उसका शीशा टूटा था। इस वजह से बच्ची घायल हो गई।

--------------

परिचालक की सीट पर बैठी महिला, नोकझोंक
-गोला मार्ग की बस आने के कुछ समय के बाद यात्रियों ने सीट घेर ली। भीड़ ज्यादा होने पर एक महिला यात्री परिचालक की सीट पर बैठ गई। परिचालक के आने पर महिलाओं ने सीट से उठने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर उसने बस ले जाने से मना कर दिया। करीब आधे घंटे तक यात्री बस चलने का इंतजार करते रहे। इसके बाद दूसरे परिचालक को भेजा गया।
------------

चेकिंग स्टाफ व कंडक्टर में नोकझोंक, वीडियो वायरल

-बरेली के चेकिंग स्टाफ ने शाहजहांपुर डिपो की बस को रोककर जांच की। इसमें एक बच्चे की उम्र अधिक होने पर परिचालक पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बच्चे की मां व परिचालक चेकिंग स्टाफ से भिड़ गए। वह बच्चे की उम्र कम बता रहे थे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

---------

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर रोडवेज बस अड्डे पर बस के इंतजार में भटकते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed