फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minister-in-Charge Enumerates State Government's Achievements

Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री ने गिनाईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

Sat, 21 Mar 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Minister-in-Charge Enumerates State Government's Achievements
अंटा ​स्थित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में पत्रकारों को जानकारी देते प्रभारी मंत्री नरेंद्र - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार के 11 और प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में 26 मार्च तक चलने वाली प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रभारी मंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान भी किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है। सरकार ने बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया है। महिलाएं और बालिकाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत हर क्षेत्र में सरकार ने शतप्रतिशत कार्य किया है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जिले में कराए गए सरकार के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था दुरुस्त की गई है। 789 अपराधियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया जबकि 16.35 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई। 1416.12 करोड़ की लागत से 11 मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम कुसुम योजना में 2457 सोलर सिंचाई पंप स्थापित किए। 23973 अभ्यर्थियों को रोजगार मेले से रोजगार उपलब्ध कराया गया। 35631 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया और 11238 को रोजगार उपलब्ध कराया। 21 सौ गांवों का ऊर्जीकरण किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत 436 इकाइयां स्थापित कर 1308 लाभार्थियों को रोजगार प्रदान किया गया। प्रोजेक्ट मोड के तहत 1769 सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाईं गईं। इसके अलावा भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया गया।

इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विधायक चेतराम, वीर विक्रम सिंह, सलोना कुशवाहा, हरिप्रकाश वर्मा, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed